{"_id":"35733545454d8cd82ee814c06eb6048b","slug":"four-killed-in-suv-crushed-jammed-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से कुचलकर चार की मौत, विरोध में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो से कुचलकर चार की मौत, विरोध में जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 04 Feb 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह कस्बा बिलराम में टेंपो से टक्कर लगने के बाद घबराया चालक स्कार्पियो पर से नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो चाय की दुकान पर बैठे लोगों को कुचलती हुई एक मकान से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर हैं। हादसे को देखकर लौटी एक महिला की भी सदमे से मौत हो गई। घटना के बाद और शाम को ग्रामीणों ने कासगंज-अतरौली मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
हादसा बुधवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ। बिलराम कसबे में सड़क के किनारे चमन खां की चाय की दुकान है और हादसे के वक्त सात लोग दुकान पर बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान ढोलना की ओर से आ रही स्कार्पियो ने पहले एक टेंपो में टक्कर मारी और इसके बाद दुकान पर बैठे लोगों को कुचलती हुई एक मकान में जा घुसी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और लिंटर गिर गया। हादसे के बाद चालक एवं उसमें सवार लोग फरार हो गए। कस्बा निवासी महबूब अली(35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फराहिम(35), राजू(30), टीकराम(35) निवासी बिलराम को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा देखकर लौटी ओमबाला (50) पत्नी मानपाल की घर पहुंचने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। अख्तर(30), जयप्रकाश(40) और चमन खां(55) की हालत भी गंभीर बनी हुई हैं। दुर्घटना के बाद बिलराम में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने चालक की गिरफ्तारी और मृतकों व घायलों के परिवारीजनों की आर्थिक मदद कराने के लिए अतरौली मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
ढोलना के थाना प्रभारी पहलवान सिंह यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शंात किया। एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पर पहुंच गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज अज्ञात स्कार्पियों चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। देर शाम शव पहुंचने के बाद फिर से ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।