फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four injured, including two girls, due to the collapse of the roof of the house

मकान की छत गिरने से दो बालिकाओं सहित चार घायल

Mon, 20 Sep 2021 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including two girls, due to the collapse of the roof of the house
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गढ़ी में छत गिरने से दादी, नाती और दो नातिन घायल हो गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। चारों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छत पक्के मकान की बताई जा रही है, लेकिन अधिक बारिश के चलते इसके चटक जाने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी निवासी राहुल कुमार के मकान की छत रविवार रात अचानक गिर गई। इस हादसे में राहुल की मां कुसुमलता, नौ वर्षीय पुत्री दीक्षा, आठ वर्षीय पुत्र केशव और 10 वर्षीय भतीजी डॉली मलबे में दब गई। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने किसी तरह से चारों को मलबे से निकाला। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां दीक्षा की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शिव दयाल सिंह ने बताया कि बारिश के चलते राहुल और इसके भाई बबलू के मकान की छत चटक गई थी। जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और रविवार रात छत अचानक गिर गई। दोनों भाई एक ही मकान में रहते हैं। इस हादसे में एक ही परिवार की दो बालिकाओं सहित चार लोग घायल हुए हैं। इनका कहना है कि अब तक कोई भी राजस्व कर्मी गांव में निरीक्षण करने नहीं आया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बढ़ैरा निवासी सोहनलाल (35) सोमवार दोपहर छत पर कार्य करते समय गिरने से घायल हो गया। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed