{"_id":"49898abe1e9854276a4c320bf08ec9e9","slug":"four-including-two-students-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो छात्र सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में दो छात्र सहित चार की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-बरेली मार्ग पर बुधवार को सुबह तेज गति से आ रहे स्कूटर सवार छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में आगरा ले गया गया। छात्रों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे का शिकार रिषभ बंसल(18) पुत्र मनोज बंसल निवासी माधौपुरी एवं मोहित(17) गौड पुत्र डा. विशनचंद्र गौड निवासी मोहल्ला खेडिय़ा तथा अंकित(17) पुत्र रविंद्र निवासी श्री गणेश कालोनी बताया गया यह तीनों छात्र सुबह छह बजे प्रतिदिन की तरह कोचिंग क्लास के लिए घर से निकले थे। तीनों ही छात्र सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र हैं। छात्र कोचिंग न जाकर सोरों के लिए निकल पड़े। तभी होडलपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने छात्रों के स्कूटर को रौंद दिया। दोनों छात्र रिषभ और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित गंभीर को गंभीर अवस्था में आगरा ले जाया गया। छात्रों के शवों को जिला चिकित्सालय लाया गया। परिवारीजन भी सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवारीजनों को पहुंचते ही कोहराम मच गया। रिषभ बंसल अपने कॉसमेटिक कारोबारी पिता मनोज बंसल का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना पर सीओ शबीह हैदर के अतिरिक्त सोरों एवं कासगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग चिकित्सालय एवं उनके निवास पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में भवानी प्रसाद पुत्र बुद्धसेन निवासी लोधीपुर को कासगंज-अमांपुर रोड पर बाबूपुर के पास बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे भवानी प्रसाद गंभीर घायल हो गए। उन्हें गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहनपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित मारुती वेन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार का जिला चिकित्सालय से गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।
हादसे का शिकार श्रीपाल(40) पुत्र छत्रपाल निवासी किशनपुर थाना कोतवाली देहात एटा एवं अनिल(28) पुत्र छोटे लाल निवासी किशनपुर हुए। बताया गया कि मोहनपुर पुलिस चौकी के निकट सामने से आ रही मारुती वेन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि अनिल गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वेन चालक वेन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मारुती वेन ने अपने कब्जे में ले लिया। घायल अनिल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बताया गया कि दोनों ही युवक सहावर के समीपवर्ती गांव मटैना के तेहरवीं संस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। सहावर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को एटा भेज दिया। वेन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कार्तिक पूर्णिमा पर कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने रौंद दिया। जिससे एक श्रद्धालु युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन एवं पुत्र गंभीर घायल हो गया। घायलों को अलीगढ़ रैफर किया गया है।
यह हादसा कादरगंजपशु पैठ के नजदीक हुआ, जहां पीछे से आ रहे अज्ञात अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक धर्मेंद्र कुमार(25) पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव भरतुपुरा थाना सिकंदरपुर चला रहा था। बाइक पर उसकी बहन अनीता(30) व उसका पुत्र सोनू(10) सवार थे। ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से तीनों ही लहूलुहान हो गए। धर्मेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन व पुत्र गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद काफी देर तक घायल मौके पर ही पड़े रहे। घायलों को गंजडुंडवारा के चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचीं गंजडुंउवारा पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम को एटा भेज दिया।