फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former head accused of deadly attack on BDO arrested

Etah News: बीडीओ पर जानलेवा हमले का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Former head accused of deadly attack on BDO arrested
अवागढ़/एटा। थाना अवागढ़ की पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी नगला खना के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। बीडीओ पर हुए हमले में पूर्व प्रधान मुख्य आरोपी है। एसएसपी ने पूर्व प्रधान, बेटे व एक अन्य पुत्र पर 25- 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 20 मई को थाना अवागढ़ क्षेत्र में किला बाईपास मार्ग पर एक स्कूल के समीप कार्यालय जाते समय बीडीओ पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान पिटाई कर फायरिंग की गई थी। मामले में बीडीओ ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने 12 आरोपियों को नामजद किया था। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र इसके प्रधान पुत्र रोहित यादव व अंकित यादव पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले में नौ आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को अवागढ़ थाना पुलिस ने नगला खना निवासी पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र को शनिवार की सुबह सियाराम डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


22 मई को चला था बुलडोजर
22 मई की शाम को राजस्व विभाग की टीम पुलिस को लेकर पहुंची थी। इस दौरान मकान की बाउंड्रीवाल को बुलडोजर से गिराया गया था। बताया गया कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


आरोपी सतेंद्र पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से पूर्व प्रधान सतेंद्र उर्फ सुरेंद्र को शनिवार की सुबह सियाराम डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed