{"_id":"5e8220098ebc3e6fd22b2fb0","slug":"forgery-etah-news-agr436035675","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर कर तीन लोगों के नाम से करा लिया लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हस्ताक्षर कर तीन लोगों के नाम से करा लिया लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।ग्राम विकास बैंक मिरहची शाखा से फर्जी हस्ताक्षर कर तीन लोगों के नाम लोन करा लिया गया। फर्जी लोन कराने की जानकारी होने पर पीड़ितों की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोन कराने के मामले पुराने बताए जा रहे हैं।
थाना मिरहची में रामवकी निवासी भूड़ गड्ढा थाना निधौली कलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक मार्च को पता चला कि शिवराज निवासी संजय नगर थाना कोतवाली नगर सहित तीन लोगों ने फर्जी हस्ताक्षर करके जमीन के कागजात तैयार किए और लोन मंजूर करा लिया।
जब इस बात की जानकारी शिवराज सिंह से की गई तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं गांव भूड़ गड्ढा के ही गेंदालाल और दुशासन ने भी शिवराज सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ फर्जी लोन कराकर ठगी करने के दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया है कि सीओ सदर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गईं हैं। मामले पुराने हैं, जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।