फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   forcely out lady from hospital

गर्भवती को कर्मचारियों ने अस्पताल से जबरन दे दी छुट्टी

Sun, 05 Apr 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
forcely out lady from hospital
प्रसूता को जीटी रोड पर पैदल लेकर जाती दिखी स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : ETAH
एटा। सदर तहसील के गांव मिलावली निवासी एक महिला शनिवार को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लाई गई थी। उसे यहां रातभर भर्ती भी कराया गया था। अस्पतालकर्मियों ने उसे रविवार की सुबह जबरन छुट्टी दे दी। साथ ही उसे नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह भी दी। इस दौरान उसे एंबुलेंस भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

महिला अपने परिजनों के साथ पैदल ही घर जा रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रहे एडीएम प्रशासन ने उससे मामला पूछा। बाद में उन्होंने उसे एबुंलेंस उपलब्ध कराकर घर भेेज दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव मिलावली निवासी शिवांगी को शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां उसे रात के समय भर्ती कर लिया गया। रविवार की सुबह अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे नर्सिंग होम में ले जाने की बात कहकर अस्पताल से छुट्टी कर दी। परिजनों ने जब इसके बारे में पूछा तो कर्मचारियों ने फटकार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आशा के साथ उसे लेकर पैदल ही घर जा रहे थे।
जीटी रोड पर सीओ ऑफिस ने पास मीडियाकर्मियों ने उससे मामले की जानकारी कर रहे थे। इसी बीच एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा भी इधर से गुजर रहे थे। उनकी नजर भीड़ पर पड़ी। उन्होंने अर्दली को भेजकर मामले की जानकारी कराई। वहीं, रास्ते से गुजर रही एक एंबुलेंस को रोककर महिला को उससे घर भेजा।
महिला के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में कर्मचारी उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं थे। वह एक ही रट लगाए थे कि नर्सिंग होम ले जाओ। उन्होंने एंबुलेंस के लिए भी मना कर दिया। मजबूरन वह दर्द से व्याकुल महिला को लेकर पैदल घर जा रहे हैं। वहीं, एडीएम प्रशासन ने बताया कि महिला दर्द से व्याकुल थी।

हालत देख उसे अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन परिजन घर ले गए हैं। महिला अस्पताल से उसे क्यों भेज दिया? मामले की जानकारी की जाएगी। दोषी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed