फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   footbal match

फाइनल में पहुंची अलीगढ़ एकादश व जीआईसी क्लब की टीम

Sat, 07 Nov 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
footbal match
जीआइसी मैदान मे फुटवाल खेलते खिलाड़ी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। स्व. बृजपाल सिंह की स्मृति में साईं विद्यापीठ कप फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच जीआईसी क्लब व जीआईसी यंगस्टर क्लब और जीआईसी क्लब व शिकोहाबाद एकादश के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल का पहला मैच जीआईसी क्लब और जीआईसी यंगस्टर क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ के 23वें मिनट में जीआईसी क्लब की तरफ से अधिकारी ने पहला गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे हाफ के 18वें मिनट में अर्जुन ने जीआईसी क्लब की टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। उसके बाद 22वें मिनट में अर्जुन ने तीसरा गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। जीआईसी यंगस्टर क्लब की तरफ से एक भी गोल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच जीआईसी क्लब और शिकोहाबाद एकादश के बीच खेला गया। पहले हाफ में एक भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में उदित ने मैच खत्म होने से 9 मिनट पहले जीआईसी क्लब की तरफ से एक गोल दागा। पूरे मैच में शिकोहाबाद क्लब टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

जीआईसी क्लब ने शिकोहाबाद क्लब को 1-0 से हरा दिया।
तीसरा मैच स्टेडियम एटा व अलीगढ़ एकादश के बीच खेला जाना था लेकिन स्टेडियम एटा की टीम ने मैच नहीं खेला, जिससे अलीगढ़ एकादश को वॉकओवर दिया गया।
मैच रैफरी की भूमिका चंद्र कुमार यादव, अविनाश शर्मा, मनोज निभाई। इस दौरान एआरएम संजीव यादव, सचिव राजीव यादव, अनूप दुबे, सुशील यादव शैलू, राजीव वर्मा, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed