{"_id":"6329fc38ac60e9358f78f7d4","slug":"followup-four-police-teams-engaged-in-search-of-killers-etah-news-agr547417650","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: हत्यारोपियों की तलाश में लगाईं चार पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: हत्यारोपियों की तलाश में लगाईं चार पुलिस टीमें
सार
थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा में सोमवार शाम घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी।झगड़े के बाद ओमवीर 19 सितंबर को अपने गांव वापस आ गया।गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा में सोमवार शाम घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं, चारों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बृजेश ने बताया कि उसका भाई ओमवीर और गांव के नीरू, रिंकू व संजू के साथ हरियाणा के सिंध बॉर्डर पर कबाड़ खरीदने की फेरी लगाते था। ये लोग रिश्ते में ओमवीर के चाचा हैं। 17 सितंबर को इनमें आपस में पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद ओमवीर 19 सितंबर को अपने गांव वापस आ गया। पीछे से आरोपी भी गांव आ गए।
थाना पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को 7 बजे गांव में इन लोगों में फिर झगड़ा हुआ। मृतक के भाई का कहना है कि उसके घर के ठीक पीछे आरोपियों का मकान है। झगड़े के दौरान एक पत्थर आरोपियों की मां के पैर में लगा। जिससे गुस्साए तीनों भाइयों ने आंगन से तीन फायर किए। जिसमें एक गोली ओमवीर के सीने में जा लगी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बृजेश ने रिंकू, नीरू उर्फ नीरज, संजू के अलावा पड़ोस के गांव डांडा निवासी चोब सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपियों और उनके परिचितों के घरों पर खास नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया की हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।