फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow-up: The man died due to lung failure.

फॉलोअप : फेफड़े खराब होने से हुई थी व्यक्ति की मौत

Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: The man died due to lung failure.
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टिकाथर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़े खराब होने से बताई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को बताया कि अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव टिकाथर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। टीम ने वहां जाकर सर्वे किया, लेकिन कोई मरीज नहीं मिला। वहां के अजय कुमार ने बताया कि पिता मदनलाल (57) को चार दिन से बुखार आ रहा था। उनको दवा दिलाने के लिए गांव नयाबांस में झोलाछाप के पास ले गए। घर जाकर दवा खिलाई। दवा खाने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजन ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फेफड़े खराब होने की पुष्टि हुई है। परिजन की ओर से झोलाछाप के खिलाफ कोई शिकायतपत्र नहीं दिया गया है। अगर कोई शिकायती पत्र झोलाछाप के खिलाफ मिलता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed