{"_id":"691df204cdb599dacb034536","slug":"follow-up-co-grp-reached-the-police-station-in-connection-with-hamid-murder-case-etah-news-c-163-1-eta1001-142198-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोेअप: हामिद हत्याकांड के सिलसिले में सीओ जीआरपी पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोेअप: हामिद हत्याकांड के सिलसिले में सीओ जीआरपी पहुंचे थाने
विज्ञापन
एटा। हामिद हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। बुधवार को सीओ जीआरपी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी व अन्य जांच कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।
शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा मोहल्ला में रहने वाले सभासद कफील अहमद के भाई हामिद अली उर्फ पप्पू की 8 नवंबर को दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। रेलवे स्टेशन के पास उनका शव पड़ा मिला था। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही जीआरपी और एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं।
इसी सिलसिले में बुधवार को आगरा से सीओ राजेश दीक्षित जीआरपी थाने पहुंचे और केस की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जांच में शामिल सभी पुलिसकर्मियों और जांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बेवजह परेशान न किया जाए। बताया कि घटना के खुलासे के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।