फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five people attempted suicide in Etah in this two dead and condition of three are critical

Etah: एक ने खुद को मारी गोली, दूसरा फंदे से झूल गया, गिरकर मर गई महिला, तीन ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

Fri, 14 Apr 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

एटा में तीन मौतों से घरों में मातम छा गया। यहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। वहीं दूसरे ने फंदे लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं तीन लोगों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Five people attempted suicide in Etah in this two dead and condition of three are critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारी मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरा फंदे से झूल गया। इसके अलावा एक महिला बेहोश होकर गिर गई तो दोबारा नहीं उठ सकी। उसकी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य ने आत्महत्या की कोशिश की। इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन

खुद को तमंचे से मार ली गोली

घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बाकलपुर गांव की है। गांव निवासी उमेश उर्फ मुलायम सिंह (25) ने बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उस समय घर पर वह अकेला ही था। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से तमंचा बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


भाई सत्यवीर सिंह ने बताया कि उमेश गांव में ही रहकर परचून की दुकान चलाता था। रात को अचानक से तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की कोई वजह सामने नहीं आई है। वहीं थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि युवक की ओर से की गई खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से झूल गया युवक

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला केवल गांव की है। गांव निवासी गौतम कुमार (30) ने घर पर ही बृहस्पतिवार की रात पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई पुरुषोत्तम सहित अन्य परिजन ने किसी तरह से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज में रात करीब दो बजे लेकर आए। यहां चिकित्सकों को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। परिजन की ओर से पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

बेहोश होकर गिरी महिला, मौत

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे के करीब भर्ती कराई गई महिला को डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत महिला बेबी (23) पत्नी जयवीर सिंह कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के शाहगंज गांव की रहने वाली थी। 

पति ने बताया कि बेबी सुबह सबेरे गेहूं की फसल काटने के लिए खेत पर गई थी। पूर्वाह्न नौ बजे के करीब घर लौटकर आई, इसके बाद उसे चक्कर आने लगा। जबतक कोई कुछ समझता वह गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, तीसरे ने पी लिया हार्पिक

इसके अलावा कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला जगरूप गांव निवासी आशिफ (26) ने बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जबकि शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शकीना (26) पत्नी आरिफ ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे हार्पिक पी लिया। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नाजिरपुर निवासी सुग्रीव (18) ने दोपहर दो बजे घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में शकीना और सुग्रीव को रेफर किया गया है। सुग्रीव की बहन मंजू ने बताया कि पिता के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसका भाई विरोध करता है। पिता काफी रकम महिला पर लुटा चुके हैं। इसकी वजह से ही भाई ने विषाक्त पदार्थ खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed