फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five killed, 10 injured including father and son in road accidents

सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित पांच की मौत, 10 घायल

Wed, 01 Sep 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Five killed, 10 injured including father and son in road accidents
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित पांच की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हुए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छितौनी हाईवे पर ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच वर्षीय बालक, उसके पिता और ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि बालक की मां गंभीर रूप से घायल है। कस्बा जैथरा के पास कार और ऑटो की टक्कर में किशोरी सहित दो की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। दो किशोरी सहित दो को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे गांव छितौनी के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महेश चंद्र (30), इसके पांच वर्षीय पुत्र हिमांशू निवासी गांव पचों थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस की मौत हुई है। जबकि पत्नी कांती देवी घायल है, इसको आगरा रेफर किया गया है। वहीं ऑटो चालक संजय उर्फ संजू (25) पुत्र रामदीन निवासी भोजपुर थाना पिलुआ की भी मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दंपती और ऑटो चालक को जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में महेश और ऑटो चालक संजू की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना व कस्बा जैथरा के निकट कसौलिया मंदिर के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में अंगद उर्फ अंकित (25) पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला रामराय थाना जैथरा की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल लाते समय प्रतीक्षा (14) पुत्री तालाचंद्र निवासी सुजानपुर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हुए हैं हादसों में घायल
किशोरी प्रतीक्षा की मां वीरवती और तीन वर्षीय भाई हर्षित निवासी सुजानपुर, रवेंद्र व वरुण चौहान निवासी बेवर जिला मैनपुरी, खुशबू उर्फ गुंजन निवासी मोहल्ला पालीवालान कस्बा जैथरा, रेखा देवी निवासी नगला देवी, अनुपमा देवी निवासी नगला बेरी, मुन्नालाल निवासी परौली, नारायण देवी निवासी नगला बिजू और ऑटो चालक दुर्गेश निवासी गांगूपुरा थाना जैथरा घायल हुए हैं। जिला अस्पताल से मुन्नालाल और खुशबू को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं कोतवाली देहात आगरा रोड स्थित गांव बावसा के पास बाइकों की भिड़ंत में सरोज देवी, रघुराज सिंह और माधव निवासीगण गांव खटौटा थाना अवागढ़ घायल हुए हैं। सरोज देवी को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed