फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five candidates including BJP, SP filed nominations for two posts

दो पदों के लिए भाजपा, सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five candidates including BJP, SP filed nominations for two posts
नामांकन करने जाते सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह व राकेश सिंह यादव ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। दो सदस्य पदों वाली मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण सीट के लिए सोमवार को अंतिम दिन भाजपा, सपा सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कए। भाजपा प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करते हुए काफी भीड़भाड़ के साथ पहुंचे। साथ में एटा के चारों विधायकों सहित अन्य जिलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सपा के प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां दोनों ने एक-एक सेट में रिटर्निंग अधिकारी डीएम अंकित अग्रवाल को अपने नामांकन पत्र जमा किए। इस प्रक्रिया के बीच में ही भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह और आशीष यादव लावलश्कर के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए। किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए प्रशासन ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ समय बाद वह लोग अंदर चले गए। सपा प्रत्याशियों के बाद उन्होंने भी अपने नामांकन पत्र जमा किए। इनके बाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) के अनुज कुमार ने भी नामांकन जमा किया। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक नागेंद्र प्रताप, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, एडीईओ सुधाकर मैथिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें होगा मुकाबला
अरविंद प्रताप की पदावधि समाप्त होने से रिक्त हुए पद पर सपा के राकेश सिंह यादव और भाजपा के आशीष यादव के बीच मुकाबला होगा। इसी पद पर अनुज कुमार भी लड़ेंगे। जबकि उदयवीर सिंह की पदावधि समाप्त होने पर रिक्त पद के लिए भाजपा के ओमप्रकाश सिंह और सपा के उदयवीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed