फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five accused of kidnapping sentenced to life imprisonment

UP: बालक का अपहरण...10 लाख की मांगी थी फिराैती, कोर्ट ने महिला समेत पांच दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Wed, 27 Aug 2025 08:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 27 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

फिराैती के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी है।
 

विज्ञापन
Five accused of kidnapping sentenced to life imprisonment
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में एक बालक का फिरौती के लिए करीब 13 साल पहले अपहरण किया गया। मामले में बुधवार को विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र सुधा ने दंडादेश जारी किया। एक महिला समेत पांच लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक राजवीर सिंह निवासी मोहल्ला गोलनगर थाना जलेसर ने 2 मई 2012 को शाम 7 बजे थाने पर तहरीर दी। बताया कि 1 मई 2012 की शाम उनका पांच वर्षीय प्रांशु घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद लापता हो गया। रात 10:30 बजे घर के पीएनटी नंबर पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया कि बच्चा हमारे पास है। हमको 10 लाख रुपये दे दें और अपना बच्चा ले लें। किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। 3 मई 2012 को सर्विलांस के जरिये पुलिस ने गांव बढ़ारी कला में थाना गंगीरी जिला अलीगढ़ में दबिश दी। यहां से बच्चे की बरामदगी की गई। यहां से गिरफ्तार किए गए हेमंत कुमार के साथ ही इसी गांव के राकेश, बाबू धीमर के अलावा कश्मीरी निवासी मीरपुर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ और राजू निवासी मारहरा रोड पीएसी थाना कोतवाली देहात के नाम सामने आए।

इन सभी के विरुद्ध पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने पांचों को दोषी पाया। इन सभी को आजीवन कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दो माह का कारावास भुगतना होगा।

ये भी पढ़ें-रहस्यमयी बुखार: तीन दिन में तीन बच्चों की माैत...150 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed