फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   First FIR in district Etah For Spreading Rumors Of Corona Virus

एटाः कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले युवक पर दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
सार

प्रशासन में मच गया था हड़कंप, कस्बा के लोग बनाने लगे थे दूरी

विज्ञापन
First FIR in district Etah For Spreading Rumors Of Corona Virus
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक परिवार के लोगों में कोरोना वायरस होने की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था, स्वास्थ्य टीम की ओर से पूरे परिवार को आइसोलेट कराया गया।
विज्ञापन


जांच में सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव होने पर राहत की सांस ली। इसके बाद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा मंगलवार को दर्ज कराया गया है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ जिले में पहली एफआईआर थाना जैथरा में दर्ज कराई गई है। थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी जंग बहादुर पुत्र मेघसिंह का आरोप है कि मोहल्ला के ही रजनेश पुत्र नेकराम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन कर बताया कि मेरे पूरे परिवार के लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गलत सूचना देकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर गई और सभी को आइसोलेट करके नमूने लिए। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जब गलत सूचना देने के बारे में पूछताछ की तो रजनेश ने कहा कि पुलिस व अन्य किसी से कहा तो जान से मार देंगे। 

जंग बहादुर का आरोप है कि रजनेश की ओर से फैलाई गई झूठी अफवाह की वजह से कस्बा के लोग, शुभचिंतक और रिश्तेदार परिजनों से दूरी बनाने लगे। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले रजनेश के खिलाफ तहरीर के आधार पर धारा 188, 505, 506 आईपीसी व माहमारी अधिनियम 1897 धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed