फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing in two sides due to old enmity, teenager injured

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग, किशोर घायल

Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Firing in two sides due to old enmity, teenager injured
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हो गई। गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया। इसको जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। घायल की मां ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगला अंतराम निवासी रमेश चंद्र के 14 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। परिजनों ने रात 10 बजे घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल की मां गिरजा देवी ने गांव के ही मनोज कुमार, शंकरिया और महेंद्र सिंह के खिलाफ पुत्र की हत्या करने के इरादे से गोली चलाने और मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि गांव के दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते बुधवार की रात दोनों पक्षों में गोली चल गई। किशोर निकल कर जा रहा था, तभी गोली लग गई। इनका कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed