फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   firing five arrest

रंगबाजी करने पर पांच गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2019 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
firing five arrest
पुलिस लाइन में पुलिस द्वारा पकड़े गए रंगबाजों को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। ठंडी सड़क स्थित गंगा रेस्टोरेंट पर रंगबाजी करने पर पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंस रिवाल्वर सहित पांच हथियार और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर चार आरोपी फरार हो गए। फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार युवकों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित शहीद सुबोध कुमार सिंह स्मारक हॉल में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देरशाम शहर के ठंडी सड़क स्थित गंगा रेस्टोरेंट पर रंगबाजी में युवकों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों राजा दीक्षित निवासी दिनेश नगर, अमन गुप्ता निवासी विजय नगर कालोनी, आकाश व अभिषेक निवासी शीतलपुर, अजीत सोलंकी निवासी पीपल अड्डा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से एक लाइसेंस रिवाल्वर 17 जिंदा कारतूस 32 बोर और पांच तमंचा 315 बोर, छह जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किए। एसएसपी ने बताया है कि चार आरोपी दुष्यंत निवासी दिनेश नगर, अंकित कुमार निवासी आवास विकास कालोनी, बृजेश निवासी निधौली रोड और शिव सिंह चौहान उर्फ शिवी निवासी शांती नगर थाना कोतवाली नगर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकश का है लाइसेंसी रिवाल्वर
गिरफ्तार आरोपियों में से आकाश निवासी वर्मा नगर थाना कोतवाली से पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। आकाश पर पहले से तीन मुकदमे कोतवाली नगर में दर्ज हैं। वहीं रंगबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद 7 सीएलए एक्ट सहित दो मुकदमे और दर्ज हो गए हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed