फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing between two gangs for 30 minutes in front of police

UP: मैदान में 30 मिनट तक फायरिंग, पुलिस के सामने भी दुस्साहस; शाका और बाबा गिरोह के 17 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 26 Jul 2025 06:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Jul 2025 06:49 PM IST
सार

मैदान में 30 मिनट तक फायरिंग से दहशत फैल गई थी। पुलिस ने पीछा किया तो भगदड़ में 4 बाइक और 5 खोखा कारतूस पड़े मिले। फायरिंग करने वाले लोग शाका और बाबा गिरोह से संबंधित हैं। 

विज्ञापन
Firing between two gangs for 30 minutes in front of police
खोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में शाका और बाबा गिरोह के 17 लोगों के खिलाफ पुलिस ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज की है। इन दोनों क्षेत्रीय गिरोह के बीच शुक्रवार को एमजीएम इंटर कॉलेज के सामने मैदान में लगभग 30 मिनट तक जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों गिरोह के लोग बाइक और अन्य सामान छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि एमजीएम इंटर कॉलेज के सामने मैदान में 35 से 40 युवक एक-दूसरे पर गोलियां बरसा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर रोकने के लिए हूटर व लाउड स्पीकर के माध्यम से रोकने का प्रयास किया मगर नहीं माने। इसके बाद थाने से अन्य पुलिस बल को भेजा गया। 
विज्ञापन


 

पुलिस से खुद को घिरता देख युवक फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो भगदड़ में 4 बाइक और 5 खोखा कारतूस पड़े मिले। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पता चला कि यह लोग शाका और बाबा गिरोह से संबंधित हैं। 17 लोगों के नाम पता लगे हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इनके खिलाफ रिपोर्ट
दीपू उर्फ दीपक यादव, राजीव उर्फ भिखारी, अजीत, लक्ष्मी उर्फ एलके, ठाकुर उर्फ प्रशांत ठाकुर, विकास ठाकुर, आदित्य ठाकुर, कुनाल, अंकुश, पुष्पेंद्र यादव, विवेक, श्याम, अमन, विशाल, आदित्य यादव उर्फ भोला, सचिन और राज यादव के खिलाफ गिरोह बनाकर फायरिंग करने और आम जनता में भय पैदा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये लोग नगला गंगा, नगला श्रीकृष्ण, महावीरगंज, फरीदपुर आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। दोनों गिरोह क्षेत्रीय ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed