फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Firing among supporters of two parties, case against 18

दो दलों के समर्थकों में फायरिंग, 18 के खिलाफ मुकदमा

Tue, 22 Feb 2022 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Firing among supporters of two parties, case against 18
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में दो दलों के समर्थकों के बीच मतदान करने को लेकर सोमवार की देर शाम फायरिंग हो गई। इस वारदात का दोनों ओर से 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए गया है। सपा समर्थकों ने कार सवारों पर हमलाकर गोली चलाने की बात कही है, जबकि भाजपा पक्ष ने गोली चलाकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव नगला परम निवासी और भाजपा बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह वह साथियों के साथ कार से भनऊ घाट की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सपा समर्थक विनोद निवासी गांव प्रधानपुर ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई और कार का बोनट तोड़ दिया। तहरीर पर पुलिस ने विनोद सहित एक अन्य व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के विनोद का आरोप है कि रिश्तेदार को छोड़ने के लिए नथुआपुर चौराहा पर गए थे। तभी अभय प्रताप व उसके साथियों ने रोक लिया। कहा कि सपा को वोट डलवाने के लिए मना किया था, लेकिन नहीं माने। इसी बात को लेकर पिटाई की और जान से मारने की नियत से फायर किया। इस दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। तहरीर पर पुलिस ने अभय सहित 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed