{"_id":"5e92fff68ebc3e6fd73c8f00","slug":"fire-etah-news-agr437606521","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
कासगंज सहावर के अलादीनपुर गांव में गेहूं की फसल में लगी आग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर (कासगंज)। ग्राम अलादीनपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ियां गांव में नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
गांव में घूरे के ढेर से अचानक उठी चिंगारी ने पास में ही गेहूं के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। हवा के चलते आग विकराल रूप लेती गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय पास में ही कुछ लोग बुर्जी बना रहे थे। जब ग्रामीणों ने खेतों की ओर आग की लपटें उठती देखी तो चीख-पुकार मचा दी। जिससे काफी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।
आग से भूदेवी, मदन लाल, राजू, राजेंद्र, रमेश की लगभग 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी नहीं आई। थाना पुलिस सूचना मिलने पर गांव पहुंची।