फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR registered against driver in case of death caused by tractor run-over.

Etah News: ट्रैक्टर चढ़ने से हुई मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against driver in case of death caused by tractor run-over.
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दादूपुर खुर्द में चार माह पहले हुए हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार माह पहले गांव में हुए हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर चारपाई पर सो रहे युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


दादूपुर खुर्द गांव में चार माह पहले हुए हादसे में रामौतार (45) की मौत हो गई थी। यह हादसा 29 अप्रैल की दोपहर को हुआ था। हादसे के समय रामौतार घर के पास आबादी क्षेत्र में एक चारपाई पर सो रहा था। गांव का गौरव ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था अचानक अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर चारपाई पर चढ़ गया। इससे रामौतार की ट्रैक्टर के पहिए से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के समय मृतक के परिजन ने जान-बूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतक के बेटे प्रवेश का आरोप है कि चालक गौरव पर कोई कार्रवाई न होने पर चार माह बाद उसने पुलिस को हादसे की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed