फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR,police take complain after 12 days

अवागढ़ पुलिस ने 12 दिन बाद लिखा लूट का मुकदमा

Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
FIR,police take complain after 12 days
एटा। अवागढ़ पुलिस की मनमानी के कारण 12 दिन बाद लूट का मुकदमा पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर दर्ज हो सका है। वारदात आगरा रोड स्थित तिसार की पुलिया के पास हुई थी। जब थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की नहीं सुनी तो मजबूर होकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगानी पड़ी।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ आगरा रोड स्थित गांव तिसार की पुलिया के पास बाइक सवार योगेश पुत्र सुरेंद्र सिंह और इनकी पत्नी आशा देवी निवासी ढकपुरा लूट की शिकार हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि लुटेरे बैग में रखे एक लाख रुपये और जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आशा देवी ने बताया है कि वह बैग में रकम रखकर निर्माणाधीन मकान का सामान लेने जा रही थी तभी बाइक में टक्कर मारकर गिरा लिया गया और लूटपाट के साथ ही मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन

इनका कहना है कि आरोपियों को पहचान लिया गया था और नामजद तहरीर दी गई। इसके बाद थाना पुलिस आरोपियों से मिलकर बचाने में लगी रही। जब थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी सुनील कुमार सिंह से जाकर मिले। एसएसपी के आदेश पर 12 दिन बाद थाना अवागढ़ पुलिस ने लूट जैसी संगीन वारदात का मुकदमा सतेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी तिसार सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भाजपा नेत्री पीड़िता
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ लूट की वारदात हो गई। लेकिन पुलिस संगीन मामले को टालने में लगी रही। पीड़िता अपने साथ हुई वारदात को लेकर इतनी आहत थी कि वह आत्महत्या करने पर उतारू थी लेकिन थाना पुलिस नहीं पसीजी। एसएसपी के आदेश के बाद भाजपा नेत्री की रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed