फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR lodged for using domestic gas cylinder at dhaba

Etah News: ढाबे पर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Mar 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for using domestic gas cylinder at dhaba
एटा। जनपद में घरेलू रसोई गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शनिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को एक ढाबे पर छापा मारा तो वहां घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि देर शाम एटा–कासगंज रोड रेलवे अंडरपास के निकट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गोपाल फैमिली ढाबा पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान ढाबे के चूल्हे में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते हुए पाया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। मौके से गैस सिलिंडर को कब्जे में लेकर ढाबा संचालक धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबूलाल हलवाई के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।बरामद भरे हुए गैस सिलिंडर को मैसर्स फौजी गैस एजेंसी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--
गैस की किल्लत से तैयार हो रहीं भट्ठी और तंदूर
एटा। गैस की किल्लत को देखते हुए ढाबा संचालकों, हलवाइयों ने वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। यहां भट्ठियां और तंदूर तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि कोयला, लकड़ी भी महंगी होने से होटल संचालक परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed