{"_id":"68adf7bdcae82448f101137c","slug":"fir-filed-against-8-people-for-spreading-drone-rumours-etah-news-c-163-1-eta1001-138117-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ड्रोन की अफवाह फैलाने पर 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ड्रोन की अफवाह फैलाने पर 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 26 Aug 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। ड्रोन कैमरा उड़ने और गांव में चोर आने की अफवाह फैलाने वाले आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अलग-अलग थानों में दर्ज की गई रिपोर्ट में लोक शांति भंग करने और समाज में भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया गया है।
थाना बागवाला में उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार ने सत्यवीर निवासी नगला पुन्नी के खिलाफ डायल 112 पर गांव में चोर आने की झूठी सूचना देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मलावन में उपनिरीक्षक राधेश्याम ने कुंवरपुर नगरिया निवासी प्रेम किशोर के खिलाफ ड्रोन कैमरा होने की झूठी सूचना देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट में उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने गांव सदरपुर निवासी सागर, गढ़िया दौलतपुर निवासी आकाश, बावली निवासी अवनीश, घुटलई निवासी यशवंत और मोहकमपुर निवासी नेमपाल के खिलाफ ड्रोन व चोर आने की झूठी सूचना देने और अफवाह फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात में उपनिरीक्षक उपदेश बाबू ने गांव भदों निवासी साहब सिंह के खिलाफ इसी प्रकार की ड्रोन उड़ने संबंधी झूठी सूचना देकर लोक शांति भंग करने और समाज में भय का माहौल पैदा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कोई भी भ्रामक और झूठी सूचना किसी भी माध्यम से फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।