फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fighting and firing in the dispute over bursting of firecrackers

पटाखे चलाने के विवाद में मारपीट व फायरिंग

Fri, 05 Nov 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing in the dispute over bursting of firecrackers
एटा। थाना व कस्बा जैथरा में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट के बाद फायरिंग होने लगी। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं, इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में दो भाइयों सहित चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी करन सिंह और दीपक कुमार के बीच बृहस्पतिवार शाम पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दीपक, इसकी मां रामबेटी, राजकुमार, सुरेंद्र, गुड्डी देवी, गंगादेवी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से करन सिंह घायल हुआ है। दीपक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि करन सिंह पक्ष गली में पटाखे चला रहा था। बाइक से निकलते समय पटाखा लग गया, इसका विरोध किया तो मारपीट की और फायरिंग कर गले में पड़ी जंजीर व रुपये लूट लिए। बाद में घर में घुसकर परिजनों की मारपीट की। ऐसे ही आरोप शकरन सिंह की ओर से लगाए गए हैं। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पटाखे चलाने को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी आशीष, इसका भाई संतोष और दूसरे पक्ष के बबलू व इसका भाई भूरे घायल हुए हैं। आशीष और संतोष को रेफर किया गया है। आशीष पक्ष का आरोप है कि करवाचौथ वाली रात घर से चोरी हुई थी, इसका शक बबलू पर था। पुलिस को पूछताछ में नाम बताया था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को हमला कर मारपीट की गई। उप निरीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, अभी तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed