फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fight in kailashganj

कैलाशगंज में फिर हुआ हंगामा

Sun, 08 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 08 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
fight in kailashganj
मोहल्ला कैलाशगंज में एक बार फिर जगह पर कब्जे को लेकर हल्ला हो गया।
विज्ञापन
कब्जा की सूचना पर लोग एकत्रित हो गए और हंगामा काटने लगे। मामले की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली नगर के मोहल्ला कैलाशगंज में पन्नालाल शाक्य का मकान है। जिस पर रविवार सुबह करीब छह बजे मोहल्ले के ही एक दबंग पीड़ित की दीवार तोड़ने लगा और कब्जे का प्रयास किया। कब्जा होता देख पीड़ित ने शोर मचा दिया। हल्ला सुनकर लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित के पक्ष में आकर हंगामा काटने लगे। मामला बढ़ता देख जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।

बता दें कि जगह पर कब्जा करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले एक मकान, एक तालाब पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई, मगर विरोध के बाद कब्जा नहीं हो सका। थाना मिरहची के गांव यादगारपुर निवासी अनीशा देवी ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव लोधामई निवासी आरोपी ज्ञानसिंह सहित दो लोगों ने पीड़िता के मकान पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed