फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIGHT

आधार कार्ड के लिए मिल रहा है नवंबर का टोकन

Wed, 16 Sep 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
मुख्य डाक घर पर आधार कार्ड संसोधन कराने को बिना मज्ञस्क और बिना सोसल डिस्टेंस के कतार में मौजूद ल? - फोटो : ETAH
एटा। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती है। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी और मास्क सहित अन्य गाइड लाइन तक भूल जाते हैं। वहीं डाकघर में ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए टोकन व्यवस्था की गई है। बुधवार को अंतिम टोकन 11 नवंबर का दिया गया।
विज्ञापन

किसी भी व्यक्ति को किसान सम्मान निधि पानी हो या फिर छात्रवृत्ति, धान बेचने के लिए पंजीकरण करना हो या फिर राशन लेना हो, इसके लिए आधार कार्ड जरूरी है। ऐसे में लोग सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में प्रधान डाकघर में एक दिन में केवल 30 लोगों के आधार कार्ड बनने के साथ उनमें संशोधन हो पा रहे हैं। वहीं नए आने वाले लोगों को टोकन दिया जा रहा है। यह व्यवस्था भी गत दिनों एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री के डाकघर के निरीक्षण के बाद बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
अलग काउंटर नहीं, युवतियां भी हो रहीं परेशान:-डाकघर में महिला-पुरुषों के लिए एक ही काउंटर है। यहां शहर के मोहल्ला होली निवासी इलिमा ने बताया कि वह कई दिन से डाकघर के चक्कर लगा रही है, उसका आधार कार्ड नहीं बना है, वहीं दूसरी किशोरी नीतू ने बताया कि वह छात्रवृत्ति के फार्म भरने के लिए आधार बनवाने आई है, उसे अभी तक आधार कार्ड बनकर नहीं मिला है।
---------------------------------
प्रतिदिन आते सौ से ज्यादा लोग:-डाकघर में प्रतिदिन सुबह सात-आठ बजे से ही लोग पहुंचाना शुरू हो जाते हैं। यहां हर रोज सौ से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। इसमें से जिन पर टोकन होता है उनके आधार कार्ड नए बनाने के साथ संशोधन होता है, शेष को आगे की तारीखों के टोकन दे दिए जाते हैं।

---------------------------------
कराई गई पुलिस की व्यवस्था:-आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पिछले बुधवार से यहां दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
----------------------------------
डाकघर में हर रोज सौ से ज्यादा लोग आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आ रहे हैं। एक ही काउंटर है, इस पर एक व्यक्ति की आंखों की पुतली, अंगुलियों के निशान और अन्य जानकारी भरने में कर्मचारी को बीस से पच्चीस मिनट लग जाते हैं, ऐसे में एक दिन में केवल तीस लोगों के आधार कार्ड बन पाते हैं। नए आने वाले लोगों को टोकन दिया जा रहा है। लोग इतने ज्यादा हैं कि 11 नवंबर तक की तारीख का टोकन देना पड़ रहा है।
- राम जनम राम, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed