{"_id":"d5d7d71144b35cb61e700c74e0c441bd","slug":"field-development-cast-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास को डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास को डाला वोट
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 29 Oct 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने के मिले अधिकार की खुशी युवा मतदाताओं के चेहरे पर झलकती नजर आई। युवक एवं युवतियों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी बूथों पर ऐसे मतदाताओं की भीड़ रही।
गंजडुडवारा विकास क्षेत्र में 26743 युवाओं को पहली बार मतदाता बनने का मौका मिला। युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए टोली बनाकर निकल पड़े।
नवाब गंज नगरिया मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची पिंकी, रिंकी, सीमा, सावित्री ने बताया कि इस चुनाव में उन्हें पहली बार वोट डालने का मौका मिला है।
उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। गनेशपुर मतदान केंद्र पर युवा मतदाता पलक और असलम ने कहा कि लोकतंत्र में वोट डालने का अधिकार मिला है।
विज्ञापन
इस अधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए। पहली बार वोट डालकर काफी खुशी महसूस हो रही है। तरसी मतदान केंद्र पर युवक राजेश ने कहा कि मतदान का काफी महत्व है। पहली बार वोट डालने की खुशी अलग ही होती है।