{"_id":"699604454350cfa82e06aae9","slug":"father-shoots-son-after-argument-etah-news-c-163-1-eta1001-146613-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कहासुनी के बाद पिता ने बेटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कहासुनी के बाद पिता ने बेटे को मारी गोली
Wed, 18 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला बड़ा बाजार में कहासुनी के बाद पिता ने बेटे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पिता मौके से भाग गया। घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां लेकर आए। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया, यहां उपचार चल रहा है।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बा के सूरज और उसके बेटे राजू के मध्य किसी मामले में कहासुनी हो गई। इसी बीच हाथापाई होने लगी और नाराज सूरज ने राजू के ऊपर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक की गोली सीधे राजू के होंठ को चीरती हुई निकल गई। इसकी वजह से राजू लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देखकर आरोपी मौके से भाग गया।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां उपचार चल रहा है। घायल राजू के ससुर रविराज सिंह ने बताया कि बेटी ने फोन कर कहा कि राजू को उसके पिता ने चाची के कहने पर गोली मारी है।
विज्ञापन
युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद