{"_id":"684f0c0e9171ddee6301f0e5","slug":"father-died-son-expressed-the-fear-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1002-134960-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता की मौत, बेटे ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता की मौत, बेटे ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 15 Jun 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ के एक व्यक्ति का शव शनिवार शाम को पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। बेटे ने पिता को शराब पिलाकर उनकी हत्या का आरोप लगाया है।
थाना जलेसर क्षेत्र के सैनिक नगर गौशाला के पास पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मुकेश उर्फ पप्पू (45) निवासी नौखेल थाना सिकंदराराऊ जिला अलीगढ़ के रूप में की। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के बेटे बबलू ने पिता की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि पिता पिछले 10 वर्षों से जलेसर में स्थित आगरा बस स्टैंड पर एक ढाबे पर वेटर की नौकरी करते थे। शनिवार को ढाबे से कुछ लोग पिता को अपने साथ बुलाकर ले गए और शराब पिलाई। इसमें विषाक्त पदार्थ दे दिया जिससे उनकी मौत हो गई है।
थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का सही पता लगेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।