फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fast rail extension movement ETA before budget

रेल बजट से पहले एटा रेल विस्तार आंदोलन तेज

Mon, 08 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 08 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fast rail extension movement ETA before budget
रेल बजट आने से पहले एटा में रेल विस्तार आंदोलन की धार तेज होती जा रही है। आंदोलन समिति सदस्य स्थानीय लोगों से फैक्स, टिवटर, वाट्सएप पर मैसेज भिजवाने के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर संपर्क करा रहे हैं। ताकि आने वाले रेल बजट एटा को प्रमुखता से शामिल किया जा सके। दूसरी ओर टूंडला डीटीएम ने एटा में जल्द ही नई ट्रेन या डीएमयू परिचालन होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रेल विस्तार आंदोलन समिति संस्थापक सदस्य युवा व्यापारी अनुज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रेल विस्तार के लिए अभी तक रेल मंत्री सुरेश प्रभु को 500 से अधिक फैक्स भेजे जा चुके हैं। ट्विटर और वाट्स एप पर भी रेल अफ्सरों को मैसेज भेज कर विस्तार की मांग की जा रही है। युवा व्यापारी की माने तो डीटीएम टूंडला शुभम शर्मा ने एटा रेलवे स्टेशन पर जल्द माल गोदाम का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा डीटीएम ने तीन महीन में एटा-टूंडला-आगरा मार्ग के लिए नई पैसेंजर ट्रेन शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

अनुज गुप्ता ने बताया कि रेल बजट आने से पहले रेलमंत्री सुरेश प्रभु के पास दो हजार से अधिक फैक्स मांग पत्र भेजने का लक्ष्य रखा गया है। मांग पत्र के फार्मेट लेने के लिए उनके नंबर 9457877468 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लखनऊ मेें विधानसभा के सामने प्रदर्शन
रेल विस्तार को लेकर जिले में छिड़े आंदोलन की गूंज रविवार को लखनऊ में भी सुनाई दी। रेलवे विस्तार के लिए आंदोलन कर रहे मेधाव्रत शास्त्री ने अपनी टीम के साथ रविवार को लखनऊ में विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन किया औरराज्यपाल रामनाईक को ज्ञापन सौंपा। मेधाव्रत शास्त्री ने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल के आदेश पर एटा रेलवे विस्तार की सूचना राज्य ने तत्काल केंद्र को प्रेषित की गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव को ज्ञापन सौंप धरना समाप्त कर दिया गया। संदीप, अजीत, विवेक, अनुज, पवन, अजय, आशुतोष, विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed