फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers roared...will not give any corner of the land

Etah News: किसानों ने भरी हुंकार...जमीन का नही देंगे कोना

Sat, 26 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers roared...will not give any corner of the land
मारहरा। ग्राम पंचायत ओरनी में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए करीब 39.5 हेक्टेयर जमीन प्रशासन ने चिह्नित की है। इसका प्रस्ताव पास होने पर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। शनिवार को यहां भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने महापंचायत कर घोषणा की कि अपनी जमीन का एक कोना भी सरकार को नहीं देंगे। प्रस्ताव निरस्त कर किसानों की जमीन वापस करने की मांग बुलंद की।
विज्ञापन



महापंचायत बाबा रामपाल पागल दास की अध्यक्षता में रामनगर ओरनी की नवनिर्मित टंकी के पास आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सभा की सहमति से जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। प्रस्तावित जमीन की पैमाइश शुरू कर दी गई है। रामनगर के कई किसान जमीन पर खेती करते हैं, तो कई के मकान बने हुए हैं। कहा कि जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव निरस्त किया जाय। गरीब किसानों के मकान न तोड़े जाएं। अगर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई अमल में लाई गई किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 39 हेक्टेयर तो दूर, जमीन का एक कोना तक नहीं दिया जाएगा। पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम एएसडीएम डाॅ. प्रतीक को सौंपा। एएसडीएम ने बताया कि जिन किसानों के मकान चिह्नित जमीन में आ रहे हैं। जांच समिति बनाकर जाचं कराई जाएगी। किसानों को उनका हक मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा महापंचायत में किसानों की मांग पर विद्युत निगम ने बिजली बिल समस्या, खंभों पर जल्द लाइन खिंचवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
प्रदेश उपाध्यक्ष मलिखान सिंह, बुद्धा सिंह प्रधान, रामअवातार यादव, राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह, प्रदेश सचिव ओमप्रकाश, करन सिंह, मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, उपाध्यक्ष रघुराज सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस बल रहा तैनात
किसान महापंचायत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी सुनील त्यागी के नेतृत्व में मिरहची, मारहरा, पिलुआ, निधौली कलां के अलावा अन्य थानों की पुलिस भी डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed