{"_id":"61c5bd4e817f4c767747b288","slug":"farmers-honor-fund-reaching-others-accounts-etah-news-agr5189120143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों के खातों में पहुंच रही किसानों की सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों के खातों में पहुंच रही किसानों की सम्मान निधि
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि में पंजीकरण और संशोधन के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय में खड़े किसान। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कृषि विभाग की ओर से पंजीकृत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में दो हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में दी जा रही है, लेकिन जिले में कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में धनराशि नहीं पहुंच रही है, दूसरों के खातों में जा रही है। ऐसे में किसान अपने विवरण में संशोधन कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
केस-1: पांच किस्त पहुंची दूसरे खाते में
ग्राम नावली निवासी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चार किस्त तो पहुंचती रहीं, लेकिन बाद में पांच किस्त किसी अन्य खाते में पहुंच गईं। जब लंबे समय तक खाते में पैसा नहीं आया तो कृषि विभाग में संपर्क किया और खाता अपडेट की अर्जी लगाई। तीन माह से विभाग के दरवाजे खटखटा रहे हैं।
केस-2 : नहीं हो रहा निस्तारण
ग्राम परौली सुहागपुर निवासी शारदा के खाते में भी पीएम सम्मान निधि की चार किस्तें पहुंची। उसके बाद एक भी किस्त खाते में नहीं आई। शारदा के भाई वीरपाल ने बताया कि खाते की केवाईसी भी करा ली। उसके बाद भी सम्मान निधि नहीं पहुंची। कृषि विभाग में कई बार खाता अपडेट के लिए अर्जी दी, फिर भी निस्तारण नहीं हुआ, चक्कर काट रहे हैं।