{"_id":"b548dd29053d47c133044a5268dc02b2","slug":"farmers-demonstrated-to-demand-compensation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 05 Nov 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू राष्ट्रवादी की ओर से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से हुए रबी फसलों में नुकसान के मुआवजे की मांग की। किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा मुआवजा घोषणा के इतने माह गुजरने के बाद भी प्रशासन की ओर से शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा शासन ने वर्ष 2014 में जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया था, उसका भी मुआवजा जिले के किसी किसान को नहीं दिया गया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता रामस्वरूप सिंह और संचालन रामप्रकाश वर्मा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जंट सिंह यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला महासचिव जयपाल सिंह, देवीराम, संतोष कुमार, महेशचंद्र, द्वारिका प्रसाद, जगवीर सिंह, रमेश भारती, लटूरी सिंह, रवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन