फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer's body found on the banks of Kali river, suspicion of murder

Etah News: काली नदी किनारे मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Sat, 07 Sep 2024 03:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 07 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found on the banks of Kali river, suspicion of murder
एटा। जैथरा थाना के नगला मोहन गांव निवासी एक किसान का शव शुक्रवार को सुबह के समय काली नदी पुल धुमरी के पास मिला। वह बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकला था और रात को घर नहीं लौटा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली तो घर में चीत्कार मच गया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नगला मोहन गांव निवासी सनोज कुमार ने बताया कि उनके भाई मनोज कुमार (50) बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे के करीब घर से किसी काम के लिए दस हजार रुपये साथ लेकर निकले थे। मृतक की बहन शशि यादव ने बताया कि शाम तक भाई घर लौटकर नहीं आए। इस पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर उनका कही पता नहीं चला। परिवार के सदस्य सोचे, हो सकता है वो किसी रिश्तेदारी में चले गए हों। सुबह पता कर लेंगे, लेकिन सुबह सूरज उगने से पहले ही उनके मौत की सूचना घर आई।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी, पता चला कि धुमरी पुल के पास काली नदी में मनोज का शव पड़ा मिला है। हम लोग घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि मनोज खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी बेटी रुचि व बेटा सचिन हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक के भाई व बहन ने हत्या की आशंका जताई है। मनोज चार भाई हैं, इसमें से तीसरे नंबर के भाई अनिल कुमार सीआरपीएफ में थे, जो कुछ वर्ष पहले शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed