फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer leaders gheraoed the sub-agriculture office

Etah News: किसान नेताओं ने उपकृषि कार्यालय का किया घेराव

Fri, 22 Aug 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 22 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders gheraoed the sub-agriculture office
एटा। जिले में हो रही खाद की समस्याओं के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारी के साथ मिलकर शहर के कटरा मोहल्ला स्थित जिला उपकृषि निदेशक कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम उपकृषि निदेशक सुमित कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा पिछले कुछ समय से खाद को लेकर बड़ी समस्याएं किसानों को झेलनी पड़ रही हैं। 19 अगस्त को रिजोर सहकारी समिति पर हो रही कालाबाजारी पर हमारे कृषक कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत थाने पर की। पुलिस कार्रवाई करते हुए खाद थाने पर ले आई। इस मामले में जांच कर सहकारी अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


थाने पर रखी हुई खाद जरूरतमंद किसानों को वितरित की जाए। खाद वितरण का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हो। जिन समितियों पर अंधेरे में खाद का वितरण किया जा रहा है उस वितरण को शासकीय उच्च अधिकारियों की निगरानी में कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सभी खाद समितियों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इससे खाद की कालाबाजारी न हो सके। नयन जैन, अनुज मिश्रा, लाल यादव, बबलू यादव, अंशुल कुमार, इंद्रजीत सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed