फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer injured in collision with bull died in Etah

Etah: सांड़ की टक्कर से घायल किसान ने तोड़ा दम, फसल देखने गया था, इसी दौरान कर दिया हमला, एक अन्य घायल

Mon, 16 Jan 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

एटा में सांड के हमले में घायल किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका गंभीर अवस्था में आगरा में इलाज चल रहा था। खेतों से लौटते समय सांड ने हमला करके उसे घायल कर दिया था। 

 

विज्ञापन
Farmer injured in collision with bull died in Etah
मृतक शिवदयाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में निधौली कलां थाना क्षेत्र के मुमिया खेड़ा गांव का है। यहां बीती चार जनवरी को खेतों से लौटते समय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। उसने किसान को मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार की रात दम तोड़ दिया। वहीं सांड़ से टकराकर फिरोजाबाद का एक  बाइक सवार घायल हो गया।

विज्ञापन


सांड के हमले में घायल किसान शिवदयाल उर्फ बंटू (33) की आगरा स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। चचेरे भाई रनवीर सिंह ने बताया कि चार जनवरी को खेतों पर फसल देखने गए थे। यहां से लौटते समय सांड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज एटा लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


आगरा में लगातार इलाज चला और रविवार को 12वें दिन मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर एटा आए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना व कस्बा मिरहची के पास सांड़ से टकराकर बाइक सवार श्याम सिंह, निवासी सुजावलपुर, थाना नसीरपुर, जिला फिरोजाबाद रविवार की देर शाम घायल हो गया। इसको मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed