फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer Electrocuted While Operating Tube Well in Field Dies Instantly in Jalesar

UP: एटा में 30 वर्षीय किसान की मौत, ट्यूबवेल चलाते समय लगा करंट...बचने का मौका नहीं मिला; चली गई जान

Wed, 10 Sep 2025 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 02:42 PM IST
सार

एटा के जलेसर में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। हादसे के समय खेत पर उनके अलावा कोई नहीं था। 

विज्ञापन
Farmer Electrocuted While Operating Tube Well in Field Dies Instantly in Jalesar
मृतक का फाइल फोटो और गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के खेरिया जमों गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से 30 वर्षीय किसान संटू की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खेरिया जमों गांव निवासी संटू पुत्र रघुवीर सिंह, उम्र 30 वर्ष सुबह करीब 8:30 बजे अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल को चालू करने गए थे। इसी दौरान, स्टार्टर चालू करते समय अचानक उन्हें तेज करंट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जब काफी देर तक संटू घर वापस नहीं लौटे, तो उनके परिजन उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंचे। वहां उन्होंने संटू को मृत अवस्था में पाया। यह देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिरनी चौकी प्रभारी विपिन कुमार भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एटा मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed