फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer dies after bike collides with tempo while trying to save a bull.

Etah News: सांड़ को बचाने के प्रयास में टेंपो से टकराई बाइक, किसान की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after bike collides with tempo while trying to save a bull.
अलीगंज। कायमगंज रोड पर रविवार दोपहर एक सांड़ को बचाने के प्रयास में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एक पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर सांड़ आ जाने से टेंपो चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसकी वजह से पीछे से आ रहे किसान की बाइक टेंपो के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल किसान को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कुकराया रतनपुर निवासी किसान सुरेश सिंह (38) रविवार को बाइक से कायमगंज से एटा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास सड़क पर सांड़ आ गया, जिसे बचाने के लिए टेंपो चालक ने ब्रेक लगाए। पीछे चल रहे सुरेश सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी बाइक टेंपो से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि घायल की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन अधिक चोटें लगने के कारण उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। सुरेश की पत्नी संतो ने बताया कि पति सुबह घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ देर बाद उन्होंने फोन कर बताया था कि वह अलीगंज में हैं और जल्द घर लौट आएंगे। परिवार उनके लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना मिल गई। अस्पताल पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर और सूरज सिंह राठौर ने परिवारीजन को सांत्वना दी। थाना अलीगंज प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

हादसे में मृत हुए युवक की नहीं हुई शिनाख्त

रविवार की सुबह हादसे में मृत हुए युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुर्घटना जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली के पास हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है। कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 72 घंटे तक अगर शिनाख्त नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed