फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farewell to Ganpati Bappa by taking out procession with drums

Etah News: ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा निकाल गणपति बप्पा को दी विदाई

Tue, 02 Sep 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Ganpati Bappa by taking out procession with drums
मोहल्ला मयूर विहार में गणपति भगवान की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने से पूर्व आरती व पूजन करत
एटा। जिले में मंगलवार को जगह-जगह गणेश विसर्जन से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर भक्त झूमते हुए गंगा घाटों की ओर मूर्ति लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल व फूल बरसाकर गणपति बप्पा का स्वागत किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की विधिवत आरती उतारी और पूजा करने के बाद मूर्ति को गंगाजल में विसर्जन के लिए ले गए। वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। शहर के पटियाली गेट स्थित मोहल्ला मयूर विहार में रामवीर, ईश्वरी, राकेश वर्मा, राजबहादुर कुशवाह, राजीव शर्मा, रामाकांत भारद्वाज, जितेंद्र ने बताया कि मोहल्ले में सात दिनों तक गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को विसर्जन के लिए गंगा घाट पर गणपति को ले जाया जा रहा है। शोभायात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उत्साहपूर्वक शामिल हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई। शोभायात्रा में विनय पाराशर, सुलेखा कुश्वाह, आरती, पिंकी वर्मा, अंजना वर्मा, निक्की, मुकुल, राजकुमारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा मेहता पार्क, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर रखी गई मूर्तियों को भी गंगाघाट ले जाकर विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे की धुन पर झूमते हुए निकले श्रद्धालु : सकीट। कस्बा के वार्ष्णेय समाज द्वारा मंगलवार को गणेश भगवान की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही रंग-गुलाल उड़ाकर अपना उत्साह प्रदर्शित कर रहे थे। ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, प्रथमेश वार्ष्णेय, नंदन वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, ईशू वार्ष्णेय, गौरव, नरेश, चारू, पालू, प्रज्ञा, साधना आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

मोहल्ला मयूर विहार में गणपति भगवान की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने से पूर्व आरती व पूजन करत

मोहल्ला मयूर विहार में गणपति भगवान की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने से पूर्व आरती व पूजन करत

मोहल्ला मयूर विहार में गणपति भगवान की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने से पूर्व आरती व पूजन करत

मोहल्ला मयूर विहार में गणपति भगवान की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने से पूर्व आरती व पूजन करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed