फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Family of missing youth expressed apprehension of kidnapping

लापता युवक के परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Mon, 12 Apr 2021 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Family of missing youth expressed apprehension of kidnapping
एटा। थाना सकीट से एक अप्रैल को अचानक लापता हुए युवक की परिजनों ने सोमवार को एएसपी से मिलकर अपहरण की आशंका जाहिर की है और कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया है। वहीं इलाका पुलिस पर परिजनों ने लापरवाही का भी आरोप लगाया है। कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार को एएसपी ओपी सिंह से अपने लापता पुत्र अमित गुप्ता की तलाश कराने की गुहार लगाई। पिता का कहना है कि एक अप्रैल की शाम को पुत्र अचानक लापता नहीं हुआ बल्कि उसका अपहरण किया गया है। वारदात के बाद से ही उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर छह अप्रैल को तहरीर थाना पर दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन तलाशने का प्रयास नहीं किया। इसकी वजह से अब तक पुत्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि इलाका पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और अब तक पुत्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस तक पर नहीं लगाया गया ताकि लोकेशन निकलकर सामने आ जाती। आरोप लगाया गया है कि कस्बा के ही एक व्यक्ति से एक मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है और उसने संपत्ति पर निर्माण कार्य नहीं करने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुत्र लापता हो गया है। एएसपी ओपी सिंह ने परिजनों को युवक की तलाश कराने का आश्वासन दिया है और युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर मामले को गंभीरता से लेने के इलाका पुलिस को निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed