फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fake admissions in RTE will be curbed, team formed

Etah News: आरटीई में फर्जी दाखिलों पर लगेगी लगाम, टीम का गठन

Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fake admissions in RTE will be curbed, team formed
एटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नए सत्र 2026-27 में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार फर्जी तरीके से दाखिला लेने वाले लोगों पर लगाम कसी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से 11 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है जो आवेदनों की जांच करेगी।
विज्ञापन


आरटीई के तहत गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाती है। किसी प्रकार की धांधली से बचने के लिए सख्ती की जा रही है। अपात्रों को लाभ लेने से रोकने के लिए दोहरा सत्यापन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के साथ ही संबंधित विभाग प्रमाणपत्रों की जांच करेंगे। इसके अलावा बच्चे और अभिभावक का आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के जारी शासनादेश के मुताबिक, आरटीई के आवेदनों का ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दो स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। अभी तक इसका सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी करते थे लेकिन अब इसमें विभागीय जांच भी शामिल की गई हैं। संबंधित विभाग के प्रमाणपत्रों को अस्वीकार करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। फर्जी दस्तावेज आय, जाति आदि प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला कराने और गलत सत्यापन करने वाले संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed