फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Failure to pay duty in the examination of 13 bit

परीक्षा में ड्यूटी न करने पर 13 का वेतन काटा

Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
निर्देशों के बाद भी बोर्ड परीक्षाओं में डयूटी न करने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार तक संबंधित केंद्रों पर आमद न कराने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन



चेतावनियों को नजरंदाज करने वाले परिषदीय शिक्षक शिक्षिकाओं के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को मिली सूचनाओं के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव ने शीतलपुर, सकीट एवं अवागढ़ विकास खंडों के तेरह शिक्षक शिक्षिकाओं का परीक्षा दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि बुधवार तक इन शिक्षकों ने संबंधित केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो इनके विरुद्ध अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का शिकार हुए शिक्षकों में सकीट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगपुरा की नीरज कुमारी, प्रावि मिसरी की सुरभि यादव, नगला गंगी के अब्दुल फहीम अवागढ़ प्रावि मिरजापुर की ऊषा सिंह, कुसैत की ओमप्रभा, शीतलपुर ब्लाक के प्रावि मरथरा की मीना, गाजीपुर पहोर के  महेंद्र सिंह, निशा यादव, बबरौती के रवींद्र सिंह, कोयना की सीमा, अहमदाबाद की रश्मि, नगला पुरबिया की संगीता, प्रथ्वीराज पुर के प्रभुदयाल शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed