फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Extracted throne procession

निकाली गई राजगद्दी की शोभायात्रा

Sun, 25 Oct 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 25 Oct 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
Extracted throne procession
शनिवार की रात्रि को शुरु हुई राजगद्दी शोभायात्रा का समापन रविवार को सुबह प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हुआ। बारहद्वारी पर रामदरबार में प्रभु श्रीराम के स्वरुप का राजतिलक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच परंपरागत रुप से राजतिलक किया गया। आरती उतारी गई।
विज्ञापन

राजगद्दी शोभायात्रा ने पूरी रात नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर शोभायात्रा के मार्गों पर छतों, गलियों में मकानों के बाहर लोग एकत्रित थे। बाहरी इलाकों से पहुंचे लोग भी जहां तहां शोभायात्रा को देखने के लिए खड़े हुए थे। जगह-जगह शोभायात्रा में देवी देवताओं के स्वरुपों की आरती उतारी गईं, पुष्प वर्षा हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रही हाथी की सवारी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र थी। बच्चे हाथी की सवारी को उत्सुक थे। तमाम बच्चे हाथी की सवारी करते नजर आ रहे थे। वहीं काली के अखाड़े जोरदार काली की कला का प्रदर्शन करते लोग नजर आए। वहीं शिव अखाड़े के कलाकार भी मनोहरहारी नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। नगर में राजगद्दी शोभायात्रा की रातभरू धूम बनी रही। सुबह के समय बारहद्वारी रामलीला मंच पर आकर शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष विनोद गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने राजतिलक की रस्म अदायगी की। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कलाकारों को पुरस्कार भी दिए गए। प्रभु श्रीराम के राजतिलक होने के साथ ही श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed