{"_id":"5e10d7c68ebc3e87eb43dae7","slug":"exibition-cultural-program-etah-etah-news-agr4232386168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिये से समझाया बेटियों का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिये से समझाया बेटियों का महत्व
विज्ञापन
प्रदर्शनी पंडाल में शुक्रवार की रात को आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती कलाकारा- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में सुबह से शाम तक धमाल मचा रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाईं।
शनिवार को प्रदर्शनी में सुबह करीब छह बजे योग शिविर लगाया गया। घना कोहरा होने के बावजूद 10 से 15 लोग योग करने के लिए प्रदर्शनी के मंच पर पहुंचे। योग शिक्षक यशवीर सिंह ने सभी को कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, आसन आदि लगाना सिखाया।
दोपहर करीब 12 बजे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं कन्या सुमंगला योजना का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के संयोजक जिला समाज कल्याणकारी अधिकारी संजय सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर बालिकाओं ने नाटकीय ढंग से योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं ने कई नाटक प्रस्तुत किए। बालिकाओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया।
करीब दो बजे महिला सम्मेलन कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें संयोजिका अर्चना सक्सेना रहीं। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता तिवारी प्रभारी अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। महिला सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं ने खूब ठुमके लगाए। रात आठ बजे के करीब हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें लोगों ने देर रात तक ठहाके लगाए। कवि शंभू शिखर, बलवीर सिंह खिचड़ी, विकास भोकाल, अनिल चौबे, दिनेश बावरा, दीपक सैनी, शरीफ भारती की कविताओं का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम केशव कुमार आदि मौजूद रहे।