{"_id":"69347c32c735106ec50268c7","slug":"excessive-use-of-mobile-phones-can-have-adverse-effects-on-the-eyes-etah-news-c-163-1-eta1003-142998-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव
Sun, 07 Dec 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को तहसील सभागार में 45 छात्र-छात्राओं को चश्मे वितरित किए गए। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से बच्चों की आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इससे पहले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य की टीम ने क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज, नगला बनी, गेवर असदुल्लापुर, गांधी सार्वजनिक स्कूल जैथरा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित 12 विद्यालयों के बच्चों का नेत्र परीक्षण कराया। इसमें 45 बच्चों की आंखों में शिकायत मिली। इन बच्चों को चश्मे वितरित किए गए। एसएसपी ने बच्चों को बताया कि मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखें। नियमित ताजा पानी से धोने पर आंखें स्वस्थ रहती हैं। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी, तहसीलदार संजय सिंह, सीओ नीतीश कुमार गर्ग, रवि, अजय प्रताप, संदीप, मेघ सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।