फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Exam results will have to be prepared in 3 days

Etah News: 3 दिन में तैयार करना होगा परीक्षा फल

Tue, 26 Mar 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Mar 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Exam results will have to be prepared in 3 days
एटा। बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में 27 मार्च को आखिरी परीक्षा होगी। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को तीन दिन में परीक्षाफल तैयार करना है। क्योंकि 1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


जिले में 1691 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 1 लाख 43 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन दिनाें विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं हैं। यह परीक्षा 27 मार्च को समाप्त होगी। 31 मार्च को विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड दिए जाएंगे। क्योंकि 1 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों को रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए तीन दिन मिलेंगे। सूत्रों की माने तो मूल्यांकन कार्य भी परीक्षा के साथ ही चल रहा है। इस बार रिपोर्ट कार्ड के लिए भी शासन द्वारा बजट जारी हो चुका है। साथ ही रिपोर्ट कार्ड का प्रारूप भी जारी किया गया है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया 27 मार्च को परीक्षा समाप्त हो रही है। निर्देश दिए जा चुके हैं 31 मार्च को विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed