फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   evaulation rejected to teachers

पहले दिन नहीं हुआ मूल्यांकन, शिक्षकों का बहिष्कार

Mon, 30 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 30 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को शिक्षकों ने केंद्रों के मुख्य द्वार पर फर्श बिछाकर विरोध
विज्ञापन
प्रदर्शन किया। केंद्रों पर पहुंच चुकीं पौने छह लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल छुए तक नहीं गए। वहीं उपनियंत्रकों का दावा है कि कुछ शिक्षक शिक्षिकाओं ने गुपचुप तरीके से केंद्रों पर अपनी उपस्थिति भर दर्ज कराई है। श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में यह संख्या शून्य रही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, रक्षपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।

 


मूल्यांकन केंद्र                   नियुक्त परीक्षक               उपस्थिति
राजकीय इंटर कालेज, एटा             438                         05
विज्ञापन

श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज           450                        00
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कालेज          217                        53
आर्य इंटर कालेज                       286                        35

क्रिश्चियन इंटर कालेज                   208                        29



सफल विरोध से गदगद संगठन
श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में पहुंचीं जिलाध्यक्ष डा. विनीता तिवारी, जिलामंत्री विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि बहिष्कार शत प्रतिशत सफल रहा। सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी रामलाल कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,  तूफान सिंह, कन्ही सिंह मौजूद थे।
 


सफल आंदोलन के लिए प्रभारी नियुक्त
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुमान सिंह ने कहा कि मांगें न माने जाने तक बहिष्कार जारी रहेगा। जीआईसी पर रमेश चंद्र यादव, श्री गांधी स्मारक पर अभिलाख सिंह, जीजीआईसी पर उमेश चंद्र, क्रिश्चियन पर प्रभात ललित और आर्य इंटर कालेज पर अरुण, प्रमोद उपाध्याय को प्रभारी बनाकर सफल बहिष्कार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 




केंद्रों पर प्रदर्शन कर मूल्यांकन से विरत रहे शिक्षक
कासगंज। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने कहा कितीन दिन तक मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डीएस पाल, प्रमोद यादव, रजनीश कुमार मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन जिला प्रभारी रामदास विजय, कुदंन सिंह, दिलशाद, ओमेंद्र सिंह ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र शामिल रहे। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जयपाल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शासन गंभीर नही है।



किसी भी केंद्र पर मूल्यांकन नहीं
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन पहले दिन शिक्षकों के बहिष्कार के चलते शुरू नही हो सका। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर तीन दिन तक मूल्यांकन का बहिष्कार शिक्षक करेंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश कुशवाहा, डीएस पाल, प्रमोद कुमार यादव, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन से जुडे़ शिक्षक भी बहिष्कार में शामिल हुए। जिला प्रभारी रामदास विजय, कुदंन सिंह, दिलशाद, ओमेंद्र सिंह मौजूद रहे। माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष जयपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शासन गंभीर नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed