{"_id":"671a0d7383e671ed03082555","slug":"etah-two-teenage-girls-drowned-during-immersion-of-the-urn-at-end-of-bhagwat-katha-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: भागवत कथा के समापन पर कलश विसर्जन के दौरान डूब गईं छह किशोरियां, चार को बचाया; दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: भागवत कथा के समापन पर कलश विसर्जन के दौरान डूब गईं छह किशोरियां, चार को बचाया; दो की तलाश जारी
Thu, 24 Oct 2024 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:33 PM IST
सार
नदी में कलश विसर्जन के दौरान किशोरियों के डूबने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र बिजलई गांव से अलूपुरा स्थित नदी के पुल के पास भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन के लिए गांव के लोग पहुंचे थे,इसी दौरान नदी में नहाते समय छह किशोरियां डूबने लगीं, तभी गांव के शीलू और स्थानीय लोगों ने चार किशोरियों को बचा लिया। वहीं गांव की ही चांदनी (14) पुत्री बिजनेश और सरोजनी (14) पुत्री सुभाष नाम की दो किशोरियां तेज बहाव में खुद को संभाल नहीं सकीं और डूब गईं। ये देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
प्रशासन के गोताखोर नहीं आए
कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए, लेकिन तब तक वे गहरे पानी में डूब चुकी थीं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय गोताखोरों ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन के गोताखोर चार घंटे बीतने के बाद भी नहीं पहुंचे। किशोरियों के नदी में डूबने के बाद परिवार के लोगों में चीख पुकार मची हुई है। स्थानीय लोगों की टीम किशोरियों के रेस्क्यू करने के प्रयास में जुटी हुई है।
दो बच्चियों की तलाश जारी
वहीं शालिनी के भाई ने बताया कि चार घंटे बीत गए हैं, मगर अभी तक प्रशासन के कोई भी गोताखोर अभी तक नहीं आ पाए। वहीं लापता हुईं किशोरियों के परिजनों ने बताया कि भागवत कथा के उपरांत कलश विसर्जन के लिए गांव के लोग गए हुए थे, तभी कई बच्चियां डूबने लगीं। चार किशोरियों को बचा लिया गया है। दो किशोरियां अभी तक नहीं मिली हैं। गांव लोग तलाश में जुटे हैं।