{"_id":"637a5798ed022a11fb353294","slug":"etah-the-injured-cow-that-fell-in-the-pit-was-removed-and-treated-etah-news-agr5541033111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: गड्ढे में गिरी घायल गाय को निकाल कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: गड्ढे में गिरी घायल गाय को निकाल कराया इलाज
विज्ञापन
अवागढ़ में गड्ढे में गिरी गाय को निकालते लोग ।संवाद
- फोटो : ETAH
अवागढ़ (एटा)। क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के पास गैस पाइपलाइन के गड्ढे में एक गाय गिर पड़ी। जिससे वह घायल हो गई। फंसी हुई गाय को हिंदू एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने निकाल कर इलाज कराया।
टूंडला से एटा की ओर सीएनजी गैस की पाइपलाइन डाली जा रही है। अवागढ़ से दो किलोमीटर आगे ग्राम मोहनपुर पर पाइपों को डालने के बाद जोड़ वाले स्थान पर गड्ढों को खुला छोड़ दिया गया है। जिससे आए दिन उन गड्ढों में गोवंश आदि का गिरकर घायल होना आम बात हो गई है। इसी तरह की सूचना पर हिंदू एकता संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। रस्से की मदद से गड्ढे में फंसी गाय को बाहर निकाला गया। इसके बाद पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया।
संस्थापक शुभम हिंदू, उमेश कुमार, अतुल लुहार आदि ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द सभी गड्ढों को भरने का कार्य करें। अगर फिर ऐसा हादसा होता है हिंदू एकता संगठन कानूनी कार्रवाई करेगा। शिवम शर्मा, प्रशांत गुप्ता, राहुल बजाज, आनंद दिवाकर, आशु यादव, सोनू बजाज, प्रिंस वार्ष्णेय, कल्लू ठाकुर, टिंकू ठाकुर, अभिषेक, ओमप्रकाश पूर्व प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।